सभी लेख
आलोचना के सभी लेख, समीक्षाएँ, रचनाएँ और बातचीत
सभी लेख
(54)
आलेखसाहित्य में संयुक्त मोर्चा?
मेरा विचार है कि ‘साहित्य में संयुक्त मोर्चा’ केवल कुछ दोस्तों के कृत्रिम उत्साह प्रदर्शन और खयाली पुलाव पकाने से नहीं बनेगा, न वस्तुस्थिति से आँखें मींचकर हथेली पर सरसों जमाने वाली उतावली से ही, और न उस समय तक जब तक कि प्रगतिवादी आन्दोलन से (चाहे वह राजनीतिक हो या साहित्यिक) अमार्क्सीय, संस्कृति-विरोधी कुत्सित समाज-शास्त्रीयता की संकीर्ण मतवादी और अबुद्धिवादी प्रवृत्ति और विचारधारा का पूरी तरह उन्मूलन नहीं कर दिया जाता, और वस्तुस्थिति का सही-सही जायजा लेकर एक ठोस जनवादी कार्य-नीति नहीं बनाई…

शिवदान सिंह चौहान
रचनाएँहरे प्रकाश उपाध्याय की कविताएँ
हरे प्रकाश उपाध्याय एक लंबे समय के बाद इस समाज की सच्चाइयाँ अपनी कविताओं में लेकर आए हैं। ये कविताएँ मजदूरों की कविताएँ हैं। ऐसी कविताएँ इन दिनों चलन के बाहर हैं क्योंकि मजदूर प्रचलित विमर्शों के भी हाशिए पर हैं। उन्हें समकालीन प्रदेश के बाहर कहीं दूर छोड़ दिया गया है।
आलोचना डेस्क
सामयिकअपमानवाद, आतंकवाद और फ़िलिस्तीन
होलोकास्ट की स्मृति को बनाए रखने की जितनी भी कोशिश की जाती हैं वे सभी बिल्कुल जायज हैं। दुनिया में होलोकास्ट जैसी घटनाएँ कभी दुहराई नहीं जानी चाहिए। लेकिन फ़िलिस्तीन में नक़बा लगातार जारी है और विडंबना यही है कि इसे अंजाम देने वाले वे लोग हैं जो खुद अतीत में होलोकास्ट के शिकार रहे हैं ।

आशुतोष कुमार
आलेखहिन्दी नवजागरण बनाम निराला
निराला की वैचारिक यात्रा कथित ‘हिन्दी नवजागरण’ के दायरे में शुरू होती है, लेकिन क्रमश: वे इससे टकराते हैं और इसे पार कर भारतीय समाज की आधुनिक विवेक से प्रेरित कल्पना तक पहुँचते हैं। निराला की परम्परा को समझने के लिए इस लेख को ध्यान से देखना जरूरी हैं।
आलोचना डेस्क
स्मरणअलविदा फ्रेडरिक जेमसन
वर्तमान समय के सबसे बड़े चिन्तकों में से एक जेमसन अपने पीछे एक बहुत बड़ी दार्शनिक और आलोचकीय विरासत छोड़ गए हैं जिसका हमारे समय, समाज और विश्व-राजनीति पर गहरा और स्थायी असर रहने वाला है। अभी के समय में जो थोड़ा भी पढ़ने वाला है और राजनीतिक-सांस्कृतिक तौर पर मनुष्यता को लेकर सोचता और चिन्ता करता है, वह उनके लिखे को छोड़ कर आगे नहीं बढ़ सकता।

अंचित
रचनाएँअदनान कफ़ील दरवेश की कविताएँ
आधुनिक व्यक्ति-मनुष्य के रूप में एक मुसलमान जिन बहुआयामी अस्मिताओं का वहन करता है, उन सभी को मिटाकर पहले उसे सिर्फ़ जाहिल मुसलमान की अपमानजनक इकहरी अस्मिता में अवक्रमित किया जाता है और फिर इसी के नाम पर सार्वजनिक हिंसा का निशाना बनने के लिए छोड़ दिया जाता है। अदनान की कविताएँ इस दृश्य-अदृश्य हिंसा को हिंदुस्तानी मुसलमान के अनुभव-संसार में पकड़ती हैं, लेकिन उनमें दुनिया भर के उत्पीड़ितों की आवाज सुनी जा सकती है।
आलोचना डेस्क
बातचीतअरुंधति रॉय के साथ संजीव कुमार और सत्यानन्द निरुपम की बातचीत
“...सारे जो चरित्र हैं ना, सबके भीतर एक बार्डर है। अंजुम में जेंडर का है, सद्दाम में जाति और धर्म का है, तिलोत्तमा में वो जाति का है, मूसा में वो कश्मीरी और हिन्दुस्तानी का है, और विप्लव दास गुप्ता में...वो आधा स्टेट है जो सब कुछ को ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में डालकर बिना किसी अहसास, बिना किसी फीलिंग के, देख सकता है—कोई मर रहा है कोई मार रहा है, सब कुछ—और आधा वह एक असफल आशिक और पियक्कड़ है, एक मानवीय व्यक्तित्व।”

संजीव कुमार
रचनाएँनेहा नरूका की कविताएँ
...नेहा नरूका की कविताएँ क्या हैं? सवालों के छापामार दस्ते हैं। ये दस्ते बिना किसी चेतावनी के आपको कहीं भी घेर सकते हैं। वे आपकी पाली-पोसी या उपहार में मिली प्यारी धारणाओं पर बड़ी निर्ममता से हमला करते हैं। उनका निशाना अचूक होता है। उनके पास एक नहीं अनेक तरह की धार होती है। वह आपको स्तब्ध करती हैं और उस गहरे मानवीय दुख को गौर से देखने के लिए मजबूर करती हैं, जिसकी असहनीयताओं ने उन्हें रचा है।
आलोचना डेस्क
आलेखआंचलिक और राष्ट्रीय के द्विचर से परे
कौन नहीं जानता कि जिस समय देश का संविधान बन रहा था, उस समय हिन्दुत्व की ताक़तें यह गुहार लगा रही थीं कि जब हमारे पास मनुस्मृति है तो फिर एक नये संविधान की क्या ज़रूरत? दूसरी तरफ़ यह भी सच है कि संविधान सभा में जहाँ कई तरह की आवाज़ों को जगह मिल रही थी, वहीं कई आवाज़ें शामिल होने की जद्दोजहद करके भी अपनी जगह नहीं बना पाईं।

संजीव कुमार
रचनाएँआर. चेतनक्रान्ति की कविताएँ
आर. चेतनक्रान्ति बेसाख़्ता हँसी और बेशऊर आज़ादी से ऊब चुके उस देश के नाराज़ कवि हैं जो और अधिक दुख पीड़ा यातना के लिए हाथ जोड़कर खड़ा हो गया है। 'शोकनाच' और 'वीरता पर विचलित' के बाद उनका नया संग्रह 'आत्मद्रोह' कविता प्रेमियों के बीच चर्चा में है।

आर चेतनक्रान्ति
आलेखभारत विभाजन: राजनीति, ज्ञान मीमांसा और प्रतिरोध
विभाजन का सम्भव होना ही भारत की प्रसिद्ध गंगा-जमुनी तहजीब और बहुलात्म संस्कृति पर प्रश्नचिह्न लगाने वाली घटना थी। भारतीय सभ्यता की बहुलात्मता का विध्वंस उसके सभी वारिसों की साझा क्षति है, किसी एक हिस्से की नहीं। विभाजित भारत हमेशा इस प्रश्न से जूझता रहा है कि क्या अब भी वह अपनी साझा विरासत का दावा कर सकता है अथवा अब उसे मुस्लिम पाकिस्तान की तर्ज़ पर एक हिन्दू भारत हो जाना चाहिए? पिछले सत्तर वर्षों में भारतीय राजनीति इसी सवाल के इर्द-गिर्द घूमती रही है।

आशुतोष कुमार
सामयिक‘कोई क्या कल्लेगा?’ : सुधीश-संगत पर एक नातिदीर्घ टिप्पणी
सुधीश पचौरी के साथ हिंदी की दुनिया ने बड़ा अन्याय किया है। कुछ भी लिख-बोल जाते हैं, कोई जवाब देके राज़ी नहीं। बहुत पहले एक वरिष्ठ साथी से एक गॉसिप सुनी थी। हुआ ये कि देवराला सती काण्ड के बाद जनसत्ता के संपादकीय के विरोध…

संजीव कुमार
