अरुंधति रॉय के साथ संजीव कुमार और सत्यानन्द निरुपम की बातचीत
“...सारे जो चरित्र हैं ना, सबके भीतर एक बार्डर है। अंजुम में जेंडर का है, सद्दाम में जाति और धर्म का है, तिलोत्तमा में वो जाति का है, मूसा में वो कश्मीरी और हिन्दुस्तानी का है, और विप्लव दास गुप्ता में...वो आधा स्टेट है जो सब कुछ को ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में डालकर बिना किसी अहसास, बिना किसी फीलिंग के, देख सकता है—कोई मर रहा है कोई मार रहा है, सब कुछ—और आधा वह एक असफल आशिक और पियक्कड़ है, एक मानवीय व्यक्तित्व।”