आलेख
नए लेख
(31)
स्मरणहर त्रासदी को वैश्विक आंदोलन में बदलना होगा
ग्लोरिया के लेखन में स्त्रीवाद स्त्रियों को समान अधिकार दिलाने की माँग के साथ उस सामाजिक व्यवस्था की आलोचना है, जो स्त्री और पुरुष के लिए अलग-अलग जीवन-भूमिकाएँ निर्धारित करती है। वे यह प्रश्न उठाती हैं कि स्त्री की पहचान उसके शरीर, विवाह, मातृत्व या घरेलू भूमिका से ही क्यों तय की जाए!

शोभा अक्षर
आलेख‘सनातन’ : अफ़साना और हक़ीक़त
हमने दुनियाभर की ज्ञान परंपराओं से यह हासिल किया है कि कोई भी भाव जो मनुष्यता की कसौटी को ऊपर रखता है, समाज के लिए वही सबसे उपयुक्त और बेहतर है। इसलिए सनातन का भी वही अर्थ बेहतर होगा जहाँ मनुष्यता की कसौटी सबसे ऊपर होगी।

डॉ. कुमार भास्कर
आलेखआन्दोलन, एल्गोरिथम और लोकतंत्र के सवाल
एल्गोरिथम नियमों, निर्देशों, आँकड़ों और मशीन लर्निंग के अनेक मॉडलों की ऐसी व्यवस्था है, जो हर क्षण तय करती है कि किस व्यक्ति को कौन-सी सामग्री दिखाई जाएगी और किस क्रम में दिखाई जाएगी। लेकिन एल्गोरिथम निष्पक्ष डाकिया नहीं, बल्कि एक चालबाज़ डिजिटल संपादक है। जैसे, इंस्टाग्राम देखता है कि लोग किस पोस्ट पर रुकते हैं, उसे कितना देखते हैं, साझा करते हैं, टिप्पणी करते हैं या उस खाते को फॉलो करते हैं। इनके आधार पर वह आपकी सामग्री को अंक देता है। इन्हीं संकेतों से वह तय करता है कि पोस्ट आगे कितने लोगों…

प्रमोद रंजन
आलेखसंस्कृत के साथ मेरी अनवरत बौद्धिक यात्रा
मैं भारत तक किसी जादुई रास्ते से नहीं पहुँची। मेरा रास्ता था हार्वर्ड की विडनर लाइब्रेरी की किताबों की अलमारियाँ, और बाद में यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो की रेगेनस्टीन लाइब्रेरी। वहीं से मैंने भारत को जाना और समझा। जब मैं अपने मित्रों और सहकर्मियों के सामने भारत की बातें रखती थी, तो मैं उनके सामने रेशमी कालीन, पीतल की मूर्तियाँ, चमकीले रंग या सुंदर कारीगरी नहीं रखती थी—मैं उनके सामने कहानियाँ रखती थी। क्योंकि मुझे लगता है कि भारत में बनी सभी सुंदर चीज़ों में सबसे सुंदर उसकी कहानियाँ हैं।

प्रो. वेंडी डोनिगर
आलेखसाहित्य की समझ को दुरुस्त करने वाले ‘मोबाइल शिक्षक’ : नामवर सिंह
सामान्यत: शिक्षक विद्यार्थी को महत्व नहीं देते। उनके ‘अज्ञान’ पर खीजते और अपनी विद्वता का महात्म्य प्रदर्शित करने का एक भी मौक़ा नहीं चूकते। ऐसे में अगर नामवर जी जैसा विद्वान विद्यार्थियों से मिली चुनौतियों को महत्त्व दे रहा हो तो इसके मायने को समझने की कोशिश करनी चाहिए और अपनी शिक्षण प्रणाली पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए।
कमलानंद झा
आलेखमेसी का आख़िरी विश्व कप?
मेसी की सबसे बड़ी ख़ूबी शायद यही है। वे सिर्फ़ खेलते नहीं, खेल को पढ़ते हैं। फिर उसे अपनी कल्पना के मुताबिक़ मोड़ देते हैं। कई बार लगता है कि मैदान पर बाईस खिलाड़ी नहीं, एक ही दिमाग़ खेल रहा है और बाकी सब उसकी चालों का हिस्सा भर हैं।
दिनेश ओझा
आलेखडायरी की विधा से मुक्त डायरी: एक साहित्यिक की डायरी
मुक्तिबोध कृत ‘एक साहित्यिक की डायरी’ फिक्शन और नॉन-फिक्शन के सरलीकृत द्विभाजन को प्रश्नांकित करती है। कहा जा सकता है कि फिक्श्नलाइज्ड नॉन-फिक्श्न के प्रयोगात्मक हस्तक्षेप से मुक्तिबोध इस डायरी को डायरी के प्रचलित अर्थों से परे ले जाते हैं।
अनूप कुमार बाली
विचारसिनेमा पर डॉ. आंबेडकर
अगर पर्दे पर हमारे आदर्शों का मूर्ति-भंजन किया जाए, तो मुझे यह सब देखकर भी ख़ुशी होगी। मेरा मतलब है कि राम और अन्य आदर्शों के पाखंड रेखांकित किए जाएँ और उन्हें उनके सही रंग में दिखाया जाए। पुराणादि की हमारी जितनी कहानियाँ हैं, उन्हें आधुनिक शोध के आलोक और सच्चे ऐतिहासिक संदर्भ में रखकर जाँचने और संशोधन करने की ज़रूरत है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर
आलेखमहाश्वेता देवी का आदिवासी संसार : आख्यान, इतिहास और उपन्यास का रचनात्मक खेल
महाश्वेता के आदिवासी कथा-साहित्य में अतीत से वर्तमान तक पसरी गरीबी, बदहाली, बंधुआगिरी, अपराधी-सा गरिमाविहीन जीवन और उनकी सत्ता द्वारा निरन्तर उन्मूलन की कोशिश साफ़-साफ़ नज़र आती है। आधुनिकता के लिखित शब्द-कानून आदिवासियों के लिए हिंसा के स्रोत के रूप में बार-बार रेखांकित होते हैं। महाश्वेता की यह अवधारणा सच साबित हुई है कि जेलखाने, पुलिस थाने, बंधुआगिरी और विकास परियोजनाएँ ये सभी आदिवासियों के पूर्ण उन्मूलन में लगी हैं।

रणेंद्र
आलेखस्वस्थ परंपरा के लिए ज़रूरी है कि पूर्व के कार्यों का सन्दर्भ दिया जाए
मेरी बुनियादी मेहनत से दूसरों को हरदेवी संबंधी लेखन में मदद मिल रही है, इससे अधिक एक नया शोधार्थी क्या चाहेगा? लेकिन उसके काम से मदद ली जाए, उसके सहारे पूरा-पूरा लेख तैयार कर लिया जाए और सन्दर्भ सूची में उसका उल्लेख तक न हो, इससे अधिक हताशा की बात क्या होगी।

चारु सिंह
आलेखहम प्राथमिक स्रोतों पर काम करते हैं
यह मानी हुई बात है कि जब शोध के प्राथमिक स्रोत उपलब्ध होते हैं तब द्वितीयक स्रोत का इस्तेमाल नहीं किया जाता। स्रोत सामग्री पर किसी का एकाधिकार नहीं होता, एक ही स्रोत के आधार पर कई व्याख्याएँ हो सकती हैं, होती हैं।

गरिमा श्रीवास्तव
आलेखसम्पादक का ‘पक्ष’ : चारु सिंह की खोज से संबंधित तथ्य को हमने कहाँ से देखा
सम्पादक लेखक का पक्ष नहीं चुनता, सामने जो प्रकाशन के लिए आयी हुई सामग्री होती है, उसका पक्ष चुनता है। जब तर्क और तथ्य अपनी बात साफ़ बोल रहे थे तो और किसकी सुनते?

संजीव कुमार
