सभी लेख
आलोचना के सभी लेख, समीक्षाएँ, रचनाएँ और बातचीत
सभी लेख
(54)
आलेख‘आलोचना’ क्यों? शिवदान सिंह चौहान का सम्पादकीय
प्रगतिवादी आलोचना यदि इसी प्रकार अपने वैज्ञानिक और रचनात्मक पथ पर अग्रसर होती रहती तो सम्भवतः आज की-सी अराजकता न फैली होती। हमारा आलोचना-साहित्य अधिक सम्पूर्ण और उच्च कोटि का होता। अपने साहित्यिक इतिहास और आधुनिक साहित्य का समुचित मूल्यांकन करने के लिए हमने वैज्ञानिक मान-दंडों की स्थापना करने में आशातीत सफलता पा ली होती। आज हमारा दृष्टिपथ अपेक्षया अधिक विस्तृत और व्यापक होता।

शिवदान सिंह चौहान
सम्पादकीयआलोचना के युवा लेखकों से
हम और आप आलोचना को सभ्यता-समीक्षा के एक साझा उपक्रम के रूप में देखते हैं। हम मानव-सभ्यताओं की एक साझा आलोचना विकसित करने के सहयोगी प्रयास में शामिल हैं। दूसरे शब्दों में यह पत्रिका साहित्य, संस्कृति और समाज की बड़ी बहसों में शामिल है और उन बहसों का एक विश्वसनीय मंच भी है।

आशुतोष कुमार
आलेखअकाल का ख़बरनवीस : चित्तप्रसाद के रिपोर्ताज़
“हंग्री बेंगाल चित्तप्रसाद की एक ऐसी रचना है, जिसमें हम उनके मार्मिक लेखों और चित्रों को एक साथ पाते हैं। इस रिपोर्ताज में असहाय और निरन्न जनता की व्यथा-कथा की पंक्तियों में तत्कालीन राजनीति, स्वार्थ में अंधे ब्रिटिश शासन की अमानवीय उदासीनता और कालाबाज़ारियों-सूदख़ोरों की बेहिसाब लूट के महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ भी संरक्षित हैं। हंग्री बेंगाल अपने विवरणों और चित्रों के ज़रिये हमारी चेतना में प्रतिरोध ही नहीं, प्रतिशोध की भावना भी जगाता है, इस रिपोर्ताज को प्रकाशित करने का मूल उद्देश्य यही था।”
आलोचना डेस्क
सामयिकएक आत्मसाक्षात्कार
दलित लेखन और स्त्री लेखन की अलग श्रेणियाँ बनने का यह दुष्परिणाम है कि आलोचना मात्र की बात आने पर उनका ध्यान ही नहीं आता; जब दलित और स्त्री आलोचना की बात आएगी, तभी ध्यान आएगा। यह उन अलग-अलग खातों के बनने का नतीजा है जिन्हें मैंने नहीं बनाया, जो मुझे बने-बनाए मिले हैं और जिनके बनने में शायद स्वयं दलितों और स्त्रियों की दिलचस्पी रही है।

संजीव कुमार
आलेख‘यौनिकता, अश्लीलता और साम्प्रदायिकता’ तथा औपनिवेशिक उत्तर प्रदेश में ‘हिन्दू पहचान’ का निर्माण
“दरअसल ‘स्वच्छ’ और ‘अश्लील’ के आधार पर साहित्य का विभाजन पूरी तरह से एक निरर्थक कोशिश है। इसका हिन्दुस्तान की साहित्यिक परम्पराओं से कोई लेना-देना नहीं था। खोजने से भी यहाँ गुरुकुल की ब्रह्मचर्य पुस्तिकाओं के अलावा ऐसी…

चारु सिंह
आलेखहिंदी आलोचना का आत्मसंघर्ष और नामवर सिंह
नामवर जी मानते हैं कि भारत में फ़ासीवादी विचारधारा के बीज खुद भारत की ‘महान परम्परा’ में मौजूद थे, लेकिन ज़रूरी खाद-पानी मुहैया कर उसकी भरपूर फसल उगाने का काम उपनिवेश ने किया। बहुत कम बौद्धिकों के पास यह द्वंद्वात्मक ऐतिहासिक सूझ है। फ़ासीवाद के उपनिवेश और ब्राह्मणवाद के साथ अंतरंग रिश्ते को नामवर जी सबसे बेहतर समझते और समझाते थे। यह कोई पिछले दो चार सालों में आई आँधी नहीं है।

आशुतोष कुमार
