सभी लेख
आलोचना के सभी लेख, समीक्षाएँ, रचनाएँ और बातचीत
सभी लेख
(54)
आलेखभारतीय फासीवाद और प्रतिरोध की संभावना
फासीवाद का सबसे बड़ा लक्षण कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के एक गठबंधन के रूप में काम करने की प्रवृत्ति है। लोकतंत्र में इन तीनों के अलगाव और इनकी स्वायत्तता पर इसलिए जोर दिया जाता है कि कोई एक समूह राजसत्ता का दुरुपयोग न कर सके। तीनों निकाय एक दूसरे पर नजर रखने और एक दूसरे को नियंत्रित करने का कार्य करें। इस व्यवस्था के बिना एक व्यक्ति और एक गुट की निरंकुश तानाशाही से बचना नामुमकिन है।

आशुतोष कुमार
स्मरणवागीश झा : चुप्पी को चुनौती
वागीश भैया मानते थे कि कला का प्रभाव क्षणिक नहीं होना चाहिए। हालाँकि हम उनके द्वारा प्रस्तुत विचारों की परतों को पूरी तरह से नहीं समझ पाए, लेकिन जटिल विचारों को सरल भाषा में व्यक्त करने की उनकी क्षमता ने हमें हमेशा आकर्षित किया। बौद्धिक गहराई के बावजूद, उन्होंने वामपंथी संगठनों द्वारा अक्सर अपनाई जाने वाली जटिल भाषा शैली का विरोध किया।
आलोचना डेस्क
आलेखनीति, नेता, प्रजातन्त्र
‘धर्मबोध’ प्रेरित राजनीति में अस्त्र उठाने और बल प्रयोग की भूमिका बहुत बड़ी है। आधुनिक जगत में सभी युद्धों के पीछे किसी ईमानदार, न्यायोचित और मंगलकामी उद्देश्य की घोषणा की गई है। अन्यायपूर्ण शासन के विरुद्ध प्रतिरोध का सशस्त्र संग्राम आज भी अनेक लोगों को न्यायोचित लगता है। भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में इस मुद्दे पर बहुत वाद-विवाद हुआ है। उन्नीसवीं-बीसवीं सदी में जैसे बार-बार भगवद्गीता से उद्धरण दिए जाते थे अंग्रेज शासन के खिलाफ धर्मयुद्ध को न्यायोचित ठहराने के लिए। यहाँ तक कि गांधी द्वारा…

पार्थ चट्टोपाध्याय
स्मरणश्याम बेनेगल : विद्रोह का सौंदर्य
अपनी पहली ही फ़िल्म ‘अंकुर’ के माध्यम से श्याम बेनेगल ने आंध्र-तेलंगाना के सामन्तों के उद्दंड-अतिक्रमणकारी व्यवहारों और यौनलिप्साओं की आलोचना की। फ़िल्म यह दिखाने में सफल रही कि इसके जरिए श्याम बेनेगल किसी खास खलनायक चरित्र नहीं बल्कि पूरी सामाजिक व्यवस्था के बारे में दर्शकों को सजग कर रहे हैं।
आलोचना डेस्क
स्मरणवो आवाज़ जो अब तक सुनाई देती है
मजाज़ की मक़बूलियत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि फ़िरंगी महल के हयातुल्लाह अंसारी और एक और नौजवान रज़ा अंसारी भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने मजाज़ की नज़्म “अँधेरी रात का मुसाफ़िर” को किसी जश्न की महफ़िल जैसा माहौल दिया था। जितनी कम उम्र में मजाज़ को शोहरत मिली बहुत कम शायरों नसीब हुई। उसको चाहने वाले बहुत थे, बावजूद इसके वो तनहा महसूस करता रहा। अपने को रेज़ा-रेज़ा मारता रहा।
आलोचना डेस्क
गतिविधियाँहर सुखन इस का इक मक़ाम से है
वीरेनियत के आयोजक कहते हैं कि वीरेनियत एक ‘कविता समारोह नहीं कविता है’। इस कार्यक्रम को नजदीक से महसूस कर वाक़ई ऐसा लगता है कि यह कविता है, समारोह नहीं।
आलोचना डेस्क
रचनाएँचंद्रमोहन की कविताएँ
क्या हिन्दी में श्रम की स्वानुभूति की कविताएँ भी संभव हैं? अगर हाँ तो उनका रंग श्रम के प्रति सहानुभूति के भाव से लिखी गई कविताओं से किस हद तक और किस तरह अलग होगा? इधर कवि चंद्रमोहन की, जो स्वयं एक सचेत श्रमिक हैं, कुछ अनूठी कविताएँ सामने आई हैं, जिन्हें इस सवाल के जवाब की तरह पढ़ा जा सकता है।
आलोचना डेस्क
रचनाएँमधु कांकरिया की कहानी : वह भी अपना देश है
वे ढाका के अनमने से दिन थे। बंद दरवाज़े-सा बंद जीवन। न कोई दस्तक, न कोई पुकार। सुबह थोड़ी कम सुबह होती। उसका मिज़ाज ग़ायब रहता। दोपहर बहुत ज़्यादा दोपहर होती थीं— नीरस, अंतहीन दहकती, कुतरती! बाहर कुत्ता रोता था भीतर मैं।…
आलोचना डेस्क
सामयिकबुलडोज़र गाथा
‘हमारे लोकतंत्र के साथ जो गड़बड़ी है, बुलडोज़र उसका एक अभिलक्षण है। अदालत ने आख़िरकार भौतिक बुलडोज़र पर ग़ौर फ़रमाया है और इसके ग़ैर-क़ानूनी इस्तेमाल को रोकने की कोशिश की है। लेकिन अवधारणा और विचारधारा के स्तर पर बुलडोज़र अभी भी हैं और अदालत उन्हें लेकर शायद ही कुछ कर पायेगी।’

संजीव कुमार
नया अंक‘आलोचना’ त्रैमासिकी के अंक-75 पर एक नज़र
'आलोचना' त्रैमासिकी के अंक-75 में ‘कफ़न’ संबंधी बहस को युवा शोधार्थी अदिति भारद्वाज ने आगे बढ़ाया है। बहस में उठे कई बिंदुओं पर विस्तृत राय रखने के अलावा उनके लेख में नए बिंदु भी शामिल हुए हैं जो पितृसत्ता और ‘सामाजिक संवेदनशीलता में स्त्री की अनुपस्थिति’ से वाबस्ता हैं।

संजीव कुमार
आलेखनेहरू, ‘पैसिव रिवोल्यूशन’ और ‘इंडियन आइडियोलॉजी’
आधुनिकता को आधुनिकीकरण से अलग करके देखना ज़रूरी है। आधुनिकता में अन्वेषण बहुत ही महत्त्वपूर्ण अंग है। यहाँ पर किसी भी तरह की “मान्यता” की जगह नहीं होती है। आधुनिकता हर तरह की “शाश्वत” और “ग़ैर-आलोचनात्मक” प्रस्थापनाओं को ख़ारिज करती है। इसमें रूढ़िवाद, अंधविश्वास और दैविक आदेशों को सिरे से ख़ारिज कर दिया जाता है। इस तरह हर तरह के शोषण के ख़िलाफ़ आधुनिकता एक मुक्तिदायी माध्यम बन जाती है।

धनंजय राय
रचनाएँयोगेन्द्र आहूजा की कहानी : डॉक्टर जिवागो
एक बार नहीं, दो-तीन बार आया था फ़ोन, मगर मैं अपनी इंटर्नशिप में गले-गले तक डूबा था। एक-एक मिनट का टोटा था। सुबह उठते ही अपने खड़खड़िया स्कूटर पर अपना छोटा सफ़ेद कोट और स्टेथो लेकर हॉस्पिटल भागता था। वहीं कैंटीन में कुछ उल्टा-सीधा खा लेता था। दिन देखते ही देखते पता नहीं कहाँ चला जाता था। रात बहुत देर से लौटता था, बस दो-चार घंटे की नींद लेने, और वह नींद भी...। कुत्ते भौंकते हुए पीछा करते थे। शोर मचाती एम्बुलेंसें आती रहती थीं। मेन गेट से लगातार स्ट्रेचर आते रहते थे और पीछे के गेट से लाशें निकलती…
आलोचना डेस्क
