आलोचना — हिंदी की प्रतिष्ठित आलोचना पत्रिका
आलेख
सभी देखें
स्मरणहर त्रासदी को वैश्विक आंदोलन में बदलना होगा
ग्लोरिया के लेखन में स्त्रीवाद स्त्रियों को समान अधिकार दिलाने की माँग के साथ उस सामाजिक व्यवस्था की आलोचना है, जो स्त्री और पुरुष के लिए अलग-अलग जीवन-भूमिकाएँ निर्धारित करती है। वे यह प्रश्न उठाती हैं कि स्त्री की पहचान उसके शरीर, विवाह, मातृत्व या घरेलू भूमिका से ही क्यों तय की जाए!

शोभा अक्षर
आलेख‘सनातन’ : अफ़साना और हक़ीक़त
हमने दुनियाभर की ज्ञान परंपराओं से यह हासिल किया है कि कोई भी भाव जो मनुष्यता की कसौटी को ऊपर रखता है, समाज के लिए वही सबसे उपयुक्त और बेहतर है। इसलिए सनातन का भी वही अर्थ बेहतर होगा जहाँ मनुष्यता की कसौटी सबसे ऊपर होगी।

डॉ. कुमार भास्कर
आलेखआन्दोलन, एल्गोरिथम और लोकतंत्र के सवाल
एल्गोरिथम नियमों, निर्देशों, आँकड़ों और मशीन लर्निंग के अनेक मॉडलों की ऐसी व्यवस्था है, जो हर क्षण तय करती है कि किस व्यक्ति को कौन-सी सामग्री दिखाई जाएगी और किस क्रम में दिखाई जाएगी। लेकिन एल्गोरिथम निष्पक्ष डाकिया नहीं, बल्कि एक चालबाज़ डिजिटल संपादक है। जैसे, इंस्टाग्राम देखता है कि लोग किस पोस्ट पर रुकते हैं, उसे कितना देखते हैं, साझा करते हैं, टिप्पणी करते हैं या उस खाते को फॉलो करते हैं। इनके आधार पर वह आपकी सामग्री को अंक देता है। इन्हीं संकेतों से वह तय करता है कि पोस्ट आगे कितने लोगों…

प्रमोद रंजन
आलेखसंस्कृत के साथ मेरी अनवरत बौद्धिक यात्रा
मैं भारत तक किसी जादुई रास्ते से नहीं पहुँची। मेरा रास्ता था हार्वर्ड की विडनर लाइब्रेरी की किताबों की अलमारियाँ, और बाद में यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो की रेगेनस्टीन लाइब्रेरी। वहीं से मैंने भारत को जाना और समझा। जब मैं अपने मित्रों और सहकर्मियों के सामने भारत की बातें रखती थी, तो मैं उनके सामने रेशमी कालीन, पीतल की मूर्तियाँ, चमकीले रंग या सुंदर कारीगरी नहीं रखती थी—मैं उनके सामने कहानियाँ रखती थी। क्योंकि मुझे लगता है कि भारत में बनी सभी सुंदर चीज़ों में सबसे सुंदर उसकी कहानियाँ हैं।

प्रो. वेंडी डोनिगर
बातचीत
सभी देखेंरचनाएँ
सभी देखें
रचनाएँचंद्रमोहन की कविताएँ
क्या हिन्दी में श्रम की स्वानुभूति की कविताएँ भी संभव हैं? अगर हाँ तो उनका रंग श्रम के प्रति सहानुभूति के भाव से लिखी गई कविताओं से किस हद तक और किस तरह अलग होगा? इधर कवि चंद्रमोहन की, जो स्वयं एक सचेत श्रमिक हैं, कुछ अनूठी कविताएँ सामने आई हैं, जिन्हें इस सवाल के जवाब की तरह पढ़ा जा सकता है।
आलोचना डेस्क
रचनाएँमधु कांकरिया की कहानी : वह भी अपना देश है
वे ढाका के अनमने से दिन थे। बंद दरवाज़े-सा बंद जीवन। न कोई दस्तक, न कोई पुकार। सुबह थोड़ी कम सुबह होती। उसका मिज़ाज ग़ायब रहता। दोपहर बहुत ज़्यादा दोपहर होती थीं— नीरस, अंतहीन दहकती, कुतरती! बाहर कुत्ता रोता था भीतर मैं।…
आलोचना डेस्क
रचनाएँयोगेन्द्र आहूजा की कहानी : डॉक्टर जिवागो
एक बार नहीं, दो-तीन बार आया था फ़ोन, मगर मैं अपनी इंटर्नशिप में गले-गले तक डूबा था। एक-एक मिनट का टोटा था। सुबह उठते ही अपने खड़खड़िया स्कूटर पर अपना छोटा सफ़ेद कोट और स्टेथो लेकर हॉस्पिटल भागता था। वहीं कैंटीन में कुछ उल्टा-सीधा खा लेता था। दिन देखते ही देखते पता नहीं कहाँ चला जाता था। रात बहुत देर से लौटता था, बस दो-चार घंटे की नींद लेने, और वह नींद भी...। कुत्ते भौंकते हुए पीछा करते थे। शोर मचाती एम्बुलेंसें आती रहती थीं। मेन गेट से लगातार स्ट्रेचर आते रहते थे और पीछे के गेट से लाशें निकलती…
आलोचना डेस्क
रचनाएँहरे प्रकाश उपाध्याय की कविताएँ
हरे प्रकाश उपाध्याय एक लंबे समय के बाद इस समाज की सच्चाइयाँ अपनी कविताओं में लेकर आए हैं। ये कविताएँ मजदूरों की कविताएँ हैं। ऐसी कविताएँ इन दिनों चलन के बाहर हैं क्योंकि मजदूर प्रचलित विमर्शों के भी हाशिए पर हैं। उन्हें समकालीन प्रदेश के बाहर कहीं दूर छोड़ दिया गया है।
आलोचना डेस्क
सामयिक
सभी देखें
सामयिकहम देखेंगे : अनर्थ के विरुद्ध
फ़ैज़ की नज़्म ‘हम देखेंगे’ भारतीय उपमहाद्वीप में 80 के दशक से प्रतिरोध की सबसे मकबूल शायरी के रूप में प्रतिष्ठित है। सभी जानते हैं कि इसकी रचना पाकिस्तान में जनरल जिया उल हक के सैनिक इस्लामिक शासन की मुखालफ़त करने के लिए की गई थी। इक़बाल बानो के गायन ने इस नज़्म को प्रतिरोध के सशक्त उपकरण के रूप में स्थापित कर दिया।

आशुतोष कुमार
सामयिकबुलडोज़र गाथा
‘हमारे लोकतंत्र के साथ जो गड़बड़ी है, बुलडोज़र उसका एक अभिलक्षण है। अदालत ने आख़िरकार भौतिक बुलडोज़र पर ग़ौर फ़रमाया है और इसके ग़ैर-क़ानूनी इस्तेमाल को रोकने की कोशिश की है। लेकिन अवधारणा और विचारधारा के स्तर पर बुलडोज़र अभी भी हैं और अदालत उन्हें लेकर शायद ही कुछ कर पायेगी।’

संजीव कुमार
सामयिकअपमानवाद, आतंकवाद और फ़िलिस्तीन
होलोकास्ट की स्मृति को बनाए रखने की जितनी भी कोशिश की जाती हैं वे सभी बिल्कुल जायज हैं। दुनिया में होलोकास्ट जैसी घटनाएँ कभी दुहराई नहीं जानी चाहिए। लेकिन फ़िलिस्तीन में नक़बा लगातार जारी है और विडंबना यही है कि इसे अंजाम देने वाले वे लोग हैं जो खुद अतीत में होलोकास्ट के शिकार रहे हैं ।

आशुतोष कुमार
सामयिक‘कोई क्या कल्लेगा?’ : सुधीश-संगत पर एक नातिदीर्घ टिप्पणी
सुधीश पचौरी के साथ हिंदी की दुनिया ने बड़ा अन्याय किया है। कुछ भी लिख-बोल जाते हैं, कोई जवाब देके राज़ी नहीं। बहुत पहले एक वरिष्ठ साथी से एक गॉसिप सुनी थी। हुआ ये कि देवराला सती काण्ड के बाद जनसत्ता के संपादकीय के विरोध…

संजीव कुमार
सम्पादकीय
सभी देखें
सम्पादकीयप्रतिरोध के कलावाद के विरुद्ध
क्रांतिकारी कविता मनुष्य की एक नयी अस्मिता का सृजन करती है। पुरानी ग़ुलामियों से मुक्त मनुष्य। नये ढंग से महसूस करनेवाला, सोचनेवाला, नये सपने देखनेवाला मनुष्य। एक नयी बोली बोलनेवाला, नये ढंग से प्यार करनेवाला मनुष्य। क्रांतिकारी कविता पुराने ज़माने में नए ज़माने की इंसानी ज़िन्दगी की रचना करती है।

आशुतोष कुमार
सम्पादकीयविपरीत युग्मों के व्याकरण के विरुद्ध हिन्दी कविता
हिन्दी कविता की भाषा-संस्कृति को लोकतांत्रिक विस्तार देने का काम सबसे अधिक नई पीढ़ी की स्त्री कवियों ने किया है। इस अंक में कविता कृष्णपल्लवी, रूपम मिश्र, अनुपम सिंह, एकता वर्मा और सुलोचना वर्मा की कविताएँ इसकी गवाही देंगी।

आशुतोष कुमार
सम्पादकीय21वीं सदी की हिन्दी कविता
आलोचना पत्रिका के कविता-अंक की योजना बने हुए साल-भर से अधिक समय हो गया। उस समय सोचा यह गया था कि इसे एक महीने के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। हमारे पास अनेक कवियों की स्वीकृत कविताएँ पहले से मौजूद थीं। हमने कुछ और कवियों…

आशुतोष कुमार
सम्पादकीयआलोचना के युवा लेखकों से
हम और आप आलोचना को सभ्यता-समीक्षा के एक साझा उपक्रम के रूप में देखते हैं। हम मानव-सभ्यताओं की एक साझा आलोचना विकसित करने के सहयोगी प्रयास में शामिल हैं। दूसरे शब्दों में यह पत्रिका साहित्य, संस्कृति और समाज की बड़ी बहसों में शामिल है और उन बहसों का एक विश्वसनीय मंच भी है।

आशुतोष कुमार
नया अंक
सभी देखें
नया अंकआलोचना अंक-78 पर एक नज़र
इस अंक में ज़्यादातर आलेख जहाँ युवा आलोचकों के हैं, वहीं समीक्षाएँ वरिष्ठ और लब्धप्रतिष्ठ आलोचकों तथा रचनाकारों की लिखी हुई हैं। अंक को अंतिम रूप देते हुए इस विपर्यय पर ग़ौर करना सुखद प्रतीत हुआ।

संजीव कुमार
नया अंक‘आलोचना’ त्रैमासिकी के अंक-75 पर एक नज़र
'आलोचना' त्रैमासिकी के अंक-75 में ‘कफ़न’ संबंधी बहस को युवा शोधार्थी अदिति भारद्वाज ने आगे बढ़ाया है। बहस में उठे कई बिंदुओं पर विस्तृत राय रखने के अलावा उनके लेख में नए बिंदु भी शामिल हुए हैं जो पितृसत्ता और ‘सामाजिक संवेदनशीलता में स्त्री की अनुपस्थिति’ से वाबस्ता हैं।

संजीव कुमार






