सभी लेख
आलोचना के सभी लेख, समीक्षाएँ, रचनाएँ और बातचीत
सभी लेख
(54)
आलेखहम प्राथमिक स्रोतों पर काम करते हैं
यह मानी हुई बात है कि जब शोध के प्राथमिक स्रोत उपलब्ध होते हैं तब द्वितीयक स्रोत का इस्तेमाल नहीं किया जाता। स्रोत सामग्री पर किसी का एकाधिकार नहीं होता, एक ही स्रोत के आधार पर कई व्याख्याएँ हो सकती हैं, होती हैं।

गरिमा श्रीवास्तव
आलेखसम्पादक का ‘पक्ष’ : चारु सिंह की खोज से संबंधित तथ्य को हमने कहाँ से देखा
सम्पादक लेखक का पक्ष नहीं चुनता, सामने जो प्रकाशन के लिए आयी हुई सामग्री होती है, उसका पक्ष चुनता है। जब तर्क और तथ्य अपनी बात साफ़ बोल रहे थे तो और किसकी सुनते?

संजीव कुमार
आलेखकिसी विषय पर किसी का स्वत्वाधिकार नहीं होता
किसी विषय पर किसी का स्वत्वाधिकार नहीं होता—एक ही विषय पर हजारों शोध होते हैं, होते रहे हैं और भविष्य में भी होते रहेंगे और यह भी सच है कि विषय जितना अचर्चित होगा उससे सम्बंधित सामग्री भी उसी अनुपात में सीमित होगी; ऐसे में अचर्चित विषय पर शोध कर रहे व्यक्तियों की शोध-सामग्री के एक-समान होने की संभावना बढ़ जाती है।

रमण सिन्हा
आलेखवादे वादे जायते तत्वबोधः—शोध और लेखन के एक नए विषय के रूप में हरदेवी
चारु सिंह ने ‘आलोचना’ अंक-78 में प्रकाशित अपने लंबे शोध आलेख के इस हिस्से में हरदेवी संबंधी अपने काम को बिना श्रेय दिये हथियाए जाने के जो विवरण दिए हैं, उन पर हिन्दी संसार को तत्काल ग़ौर करने की ज़रूरत है।

चारु सिंह
आलेखअभिलेख, आलोचना, इतिहास और हरदेवी का जीवन
अपने शोध के आधार पर चारु सिंह को ही ‘अज्ञात हिन्दू औरत’ की हरदेवी के रूप में पहचान करने और उनके बौद्धिक एवं सामाजिक कार्यों को व्यवस्थित रूप में आलेखबद्ध करने का श्रेय जाता है। ‘आलोचना’ के नवीनतम अंक में प्रकाशित उनका नया आलेख हरदेवी के साथ उनकी लंबी यात्रा के गंतव्य की तरह है।

चारु सिंह
नया अंकआलोचना अंक-78 पर एक नज़र
इस अंक में ज़्यादातर आलेख जहाँ युवा आलोचकों के हैं, वहीं समीक्षाएँ वरिष्ठ और लब्धप्रतिष्ठ आलोचकों तथा रचनाकारों की लिखी हुई हैं। अंक को अंतिम रूप देते हुए इस विपर्यय पर ग़ौर करना सुखद प्रतीत हुआ।

संजीव कुमार
समीक्षाप्रतिरोध की पटकथा : ‘द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग’
एक धर्म राज्य कैसे काम करता है? वह अपने नागरिकों के व्यक्तित्व और उनकी ज़िन्दगी को किस तरह तबाह करता है? अगर आपकी दिलचस्पी इन सवालों में है तो आपको यह फ़िल्म जरूर देखनी चाहिए।

आशुतोष कुमार
सामयिकहम देखेंगे : अनर्थ के विरुद्ध
फ़ैज़ की नज़्म ‘हम देखेंगे’ भारतीय उपमहाद्वीप में 80 के दशक से प्रतिरोध की सबसे मकबूल शायरी के रूप में प्रतिष्ठित है। सभी जानते हैं कि इसकी रचना पाकिस्तान में जनरल जिया उल हक के सैनिक इस्लामिक शासन की मुखालफ़त करने के लिए की गई थी। इक़बाल बानो के गायन ने इस नज़्म को प्रतिरोध के सशक्त उपकरण के रूप में स्थापित कर दिया।

आशुतोष कुमार
पाठकीयआलोचना-76 : सभ्यता समीक्षा के आयाम
—हरिराम मीणा
आलोचना डेस्क
यात्रा संस्मरणचौथा पड़ाव अलीगढ़ : कुत्ती ज़िदों को पछाड़ते हुए
कर्मकर्ता और लेखक हिमांशु कुमार की साइकिल यात्राएँ जनसंपर्क और जन-जागरण का जरिया तो हैं ही, वे सार्थक सत्य की उनकी अपनी खोज़ का साधन भी हैं। इधर उन्होंने अपनी पिछली साइकिल यात्रा के अनुभव को संस्मरणों के रूप में दर्ज़ करना शुरू किया है। आज पढ़िए, उन्हीं संस्मरणों की एक कड़ी जो अलीगढ़ पड़ाव के बारे में है। साइकिल यात्रा के रोमांस और रहस्य की एक झलक आपको यहाँ मिलेगी।
आलोचना डेस्क
सम्पादकीय21वीं सदी की हिन्दी कविता
आलोचना पत्रिका के कविता-अंक की योजना बने हुए साल-भर से अधिक समय हो गया। उस समय सोचा यह गया था कि इसे एक महीने के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। हमारे पास अनेक कवियों की स्वीकृत कविताएँ पहले से मौजूद थीं। हमने कुछ और कवियों…

आशुतोष कुमार
आलेख‘पाकिस्तान’ अथवा ‘भारत का विभाजन’ : डॉ. आंबेडकर के विचारों के कुपाठ के बरक्स
भारत-विभाजन की माँग और उस के इर्द गिर्द की राजनीति पर अपनी पार्टी के नज़रिए को स्पष्ट करते हुए डॉक्टर आंबेडकर ने एक महत्वपूर्ण पुस्तक लिखी थी। आंबेडकर के गंभीर अध्येता रामायन राम ने इस पुस्तक का सन्दर्भ सहित तर्कपूर्ण और वस्तुनिष्ठ विश्लेषण करते हुए यह विचारोत्तेजक आलेख तैयार किया है। यह लेख आंबेडकर द्वारा सावरकर की राजनीति के खुले विरोध को उद्घाटित करता है और दोनों को एक साथ लाने की सभी आशंकाओं का अंत कर देता है। इसे प्राथमिकता के साथ पढ़ा जाना चाहिए।
आलोचना डेस्क
