आलेख

नए लेख

(31)
किसी विषय पर किसी का स्वत्वाधिकार नहीं होताआलेख
12 जुलाई 202521 मिनट

किसी विषय पर किसी का स्वत्वाधिकार नहीं होता

किसी विषय पर किसी का स्वत्वाधिकार नहीं होता—एक ही विषय पर हजारों शोध होते हैं, होते रहे हैं और भविष्य में भी होते रहेंगे और यह भी सच है कि विषय जितना अचर्चित होगा उससे सम्बंधित सामग्री भी उसी अनुपात में सीमित होगी; ऐसे में अचर्चित विषय पर शोध कर रहे व्यक्तियों की शोध-सामग्री के एक-समान होने की संभावना बढ़ जाती है।

रमण सिन्हा

रमण सिन्हा

वादे वादे जायते तत्वबोधः—शोध और लेखन के एक नए विषय के रूप में हरदेवीआलेख
8 जुलाई 202553 मिनट

वादे वादे जायते तत्वबोधः—शोध और लेखन के एक नए विषय के रूप में हरदेवी

चारु सिंह ने ‘आलोचना’ अंक-78 में प्रकाशित अपने लंबे शोध आलेख के इस हिस्से में हरदेवी संबंधी अपने काम को बिना श्रेय दिये हथियाए जाने के जो विवरण दिए हैं, उन पर हिन्दी संसार को तत्काल ग़ौर करने की ज़रूरत है।

चारु सिंह

चारु सिंह

अभिलेख, आलोचना, इतिहास और हरदेवी का जीवनआलेख
1 जुलाई 202549 मिनट

अभिलेख, आलोचना, इतिहास और हरदेवी का जीवन

अपने शोध के आधार पर चारु सिंह को ही ‘अज्ञात हिन्दू औरत’ की हरदेवी के रूप में पहचान करने और उनके बौद्धिक एवं सामाजिक कार्यों को व्यवस्थित रूप में आलेखबद्ध करने का श्रेय जाता है। ‘आलोचना’ के नवीनतम अंक में प्रकाशित उनका नया आलेख हरदेवी के साथ उनकी लंबी यात्रा के गंतव्य की तरह है।

चारु सिंह

चारु सिंह

‘पाकिस्तान’ अथवा ‘भारत का विभाजन’ : डॉ. आंबेडकर के विचारों के कुपाठ के बरक्सआलेख
14 अप्रैल 202545 मिनट

‘पाकिस्तान’ अथवा ‘भारत का विभाजन’ : डॉ. आंबेडकर के विचारों के कुपाठ के बरक्स

भारत-विभाजन की माँग और उस के इर्द गिर्द की राजनीति पर अपनी पार्टी के नज़रिए को स्पष्ट करते हुए डॉक्टर आंबेडकर ने एक महत्वपूर्ण पुस्तक लिखी थी। आंबेडकर के गंभीर अध्येता रामायन राम ने इस पुस्तक का सन्दर्भ सहित तर्कपूर्ण और वस्तुनिष्ठ विश्लेषण करते हुए यह विचारोत्तेजक आलेख तैयार किया है। यह लेख आंबेडकर द्वारा सावरकर की राजनीति के खुले विरोध को उद्घाटित करता है और दोनों को एक साथ लाने की सभी आशंकाओं का अंत कर देता है। इसे प्राथमिकता के साथ पढ़ा जाना चाहिए।

आलोचना डेस्क

भारतीय फासीवाद और प्रतिरोध की संभावनाआलेख
13 मार्च 202518 मिनट

भारतीय फासीवाद और प्रतिरोध की संभावना

फासीवाद का सबसे बड़ा लक्षण कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के एक गठबंधन के रूप में काम करने की प्रवृत्ति है। लोकतंत्र में इन तीनों के अलगाव और इनकी स्वायत्तता पर इसलिए जोर दिया जाता है कि कोई एक समूह राजसत्ता का दुरुपयोग न कर सके। तीनों निकाय एक दूसरे पर नजर रखने और एक दूसरे को नियंत्रित करने का कार्य करें। इस व्यवस्था के बिना एक व्यक्ति और एक गुट की निरंकुश तानाशाही से बचना नामुमकिन है।

आशुतोष कुमार

आशुतोष कुमार

वागीश झा : चुप्पी को चुनौतीस्मरण
3 मार्च 20258 मिनट

वागीश झा : चुप्पी को चुनौती

वागीश भैया मानते थे कि कला का प्रभाव क्षणिक नहीं होना चाहिए। हालाँकि हम उनके द्वारा प्रस्तुत विचारों की परतों को पूरी तरह से नहीं समझ पाए, लेकिन जटिल विचारों को सरल भाषा में व्यक्त करने की उनकी क्षमता ने हमें हमेशा आकर्षित किया। बौद्धिक गहराई के बावजूद, उन्होंने वामपंथी संगठनों द्वारा अक्सर अपनाई जाने वाली जटिल भाषा शैली का विरोध किया।

आलोचना डेस्क

नीति, नेता, प्रजातन्त्रआलेख
5 जनवरी 202541 मिनट

नीति, नेता, प्रजातन्त्र

‘धर्मबोध’ प्रेरित राजनीति में अस्त्र उठाने और बल प्रयोग की भूमिका बहुत बड़ी है। आधुनिक जगत में सभी युद्धों के पीछे किसी ईमानदार, न्यायोचित और मंगलकामी उद्देश्य की घोषणा की गई है। अन्यायपूर्ण शासन के विरुद्ध प्रतिरोध का सशस्त्र संग्राम आज भी अनेक लोगों को न्यायोचित लगता है। भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में इस मुद्दे पर बहुत वाद-विवाद हुआ है। उन्नीसवीं-बीसवीं सदी में जैसे बार-बार भगवद्गीता से उद्धरण दिए जाते थे अंग्रेज शासन के खिलाफ धर्मयुद्ध को न्यायोचित ठहराने के लिए। यहाँ तक कि गांधी द्वारा…

पार्थ चट्टोपाध्याय

पार्थ चट्टोपाध्याय

श्याम बेनेगल : विद्रोह का सौंदर्यस्मरण
27 दिसंबर 202412 मिनट

श्याम बेनेगल : विद्रोह का सौंदर्य

अपनी पहली ही फ़िल्म ‘अंकुर’ के माध्यम से श्याम बेनेगल ने आंध्र-तेलंगाना के सामन्तों के उद्दंड-अतिक्रमणकारी व्यवहारों और यौनलिप्साओं की आलोचना की। फ़िल्म यह दिखाने में सफल रही कि इसके जरिए श्याम बेनेगल किसी खास खलनायक चरित्र नहीं बल्कि पूरी सामाजिक व्यवस्था के बारे में दर्शकों को सजग कर रहे हैं।

आलोचना डेस्क

वो आवाज़ जो अब तक सुनाई देती हैस्मरण
5 दिसंबर 202417 मिनट

वो आवाज़ जो अब तक सुनाई देती है

मजाज़ की मक़बूलियत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि फ़िरंगी महल के हयातुल्लाह अंसारी और एक और नौजवान रज़ा अंसारी भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने मजाज़ की नज़्म “अँधेरी रात का मुसाफ़िर” को किसी जश्न की महफ़िल जैसा माहौल दिया था। जितनी कम उम्र में मजाज़ को शोहरत मिली बहुत कम शायरों नसीब हुई। उसको चाहने वाले बहुत थे, बावजूद इसके वो तनहा महसूस करता रहा। अपने को रेज़ा-रेज़ा मारता रहा।

आलोचना डेस्क

नेहरू, ‘पैसिव रिवोल्यूशन’ और ‘इंडियन आइडियोलॉजी’आलेख
14 नवंबर 202442 मिनट

नेहरू, ‘पैसिव रिवोल्यूशन’ और ‘इंडियन आइडियोलॉजी’

आधुनिकता को आधुनिकीकरण से अलग करके देखना ज़रूरी है। आधुनिकता में अन्वेषण बहुत ही महत्त्वपूर्ण अंग है। यहाँ पर किसी भी तरह की “मान्यता” की जगह नहीं होती है। आधुनिकता हर तरह की “शाश्वत” और “ग़ैर-आलोचनात्मक” प्रस्थापनाओं को ख़ारिज करती है। इसमें रूढ़िवाद, अंधविश्वास और दैविक आदेशों को सिरे से ख़ारिज कर दिया जाता है। इस तरह हर तरह के शोषण के ख़िलाफ़ आधुनिकता एक मुक्तिदायी माध्यम बन जाती है।

धनंजय राय

धनंजय राय

साहित्य में संयुक्त मोर्चा?आलेख
25 अक्टूबर 202433 मिनट

साहित्य में संयुक्त मोर्चा?

मेरा विचार है कि ‘साहित्य में संयुक्त मोर्चा’ केवल कुछ दोस्तों के कृत्रिम उत्साह प्रदर्शन और खयाली पुलाव पकाने से नहीं बनेगा, न वस्तुस्थिति से आँखें मींचकर हथेली पर सरसों जमाने वाली उतावली से ही, और न उस समय तक जब तक कि प्रगतिवादी आन्दोलन से (चाहे वह राजनीतिक हो या साहित्यिक) अमार्क्सीय, संस्कृति-विरोधी कुत्सित समाज-शास्त्रीयता की संकीर्ण मतवादी और अबुद्धिवादी प्रवृत्ति और विचारधारा का पूरी तरह उन्मूलन नहीं कर दिया जाता, और वस्तुस्थिति का सही-सही जायजा लेकर एक ठोस जनवादी कार्य-नीति नहीं बनाई…

शिवदान सिंह चौहान

शिवदान सिंह चौहान

हिन्दी नवजागरण बनाम निरालाआलेख
5 अक्टूबर 202434 मिनट

हिन्दी नवजागरण बनाम निराला

निराला की वैचारिक यात्रा कथित ‘हिन्दी नवजागरण’ के दायरे में शुरू होती है, लेकिन क्रमश: वे इससे टकराते हैं और इसे पार कर भारतीय समाज की आधुनिक विवेक से प्रेरित कल्पना तक पहुँचते हैं। निराला की परम्परा को समझने के लिए इस लेख को ध्यान से देखना जरूरी हैं।

आलोचना डेस्क