खोज
आलोचना के सभी लेख, समीक्षाएँ, रचनाएँ और बातचीत
"संजीव कुमार" के परिणाम
(8)
आलेखसम्पादक का ‘पक्ष’ : चारु सिंह की खोज से संबंधित तथ्य को हमने कहाँ से देखा
सम्पादक लेखक का पक्ष नहीं चुनता, सामने जो प्रकाशन के लिए आयी हुई सामग्री होती है, उसका पक्ष चुनता है। जब तर्क और तथ्य अपनी बात साफ़ बोल रहे थे तो और किसकी सुनते?

संजीव कुमार
नया अंकआलोचना अंक-78 पर एक नज़र
इस अंक में ज़्यादातर आलेख जहाँ युवा आलोचकों के हैं, वहीं समीक्षाएँ वरिष्ठ और लब्धप्रतिष्ठ आलोचकों तथा रचनाकारों की लिखी हुई हैं। अंक को अंतिम रूप देते हुए इस विपर्यय पर ग़ौर करना सुखद प्रतीत हुआ।

संजीव कुमार
सामयिकबुलडोज़र गाथा
‘हमारे लोकतंत्र के साथ जो गड़बड़ी है, बुलडोज़र उसका एक अभिलक्षण है। अदालत ने आख़िरकार भौतिक बुलडोज़र पर ग़ौर फ़रमाया है और इसके ग़ैर-क़ानूनी इस्तेमाल को रोकने की कोशिश की है। लेकिन अवधारणा और विचारधारा के स्तर पर बुलडोज़र अभी भी हैं और अदालत उन्हें लेकर शायद ही कुछ कर पायेगी।’

संजीव कुमार
नया अंक‘आलोचना’ त्रैमासिकी के अंक-75 पर एक नज़र
'आलोचना' त्रैमासिकी के अंक-75 में ‘कफ़न’ संबंधी बहस को युवा शोधार्थी अदिति भारद्वाज ने आगे बढ़ाया है। बहस में उठे कई बिंदुओं पर विस्तृत राय रखने के अलावा उनके लेख में नए बिंदु भी शामिल हुए हैं जो पितृसत्ता और ‘सामाजिक संवेदनशीलता में स्त्री की अनुपस्थिति’ से वाबस्ता हैं।

संजीव कुमार
बातचीतअरुंधति रॉय के साथ संजीव कुमार और सत्यानन्द निरुपम की बातचीत
“...सारे जो चरित्र हैं ना, सबके भीतर एक बार्डर है। अंजुम में जेंडर का है, सद्दाम में जाति और धर्म का है, तिलोत्तमा में वो जाति का है, मूसा में वो कश्मीरी और हिन्दुस्तानी का है, और विप्लव दास गुप्ता में...वो आधा स्टेट है जो सब कुछ को ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में डालकर बिना किसी अहसास, बिना किसी फीलिंग के, देख सकता है—कोई मर रहा है कोई मार रहा है, सब कुछ—और आधा वह एक असफल आशिक और पियक्कड़ है, एक मानवीय व्यक्तित्व।”

संजीव कुमार
आलेखआंचलिक और राष्ट्रीय के द्विचर से परे
कौन नहीं जानता कि जिस समय देश का संविधान बन रहा था, उस समय हिन्दुत्व की ताक़तें यह गुहार लगा रही थीं कि जब हमारे पास मनुस्मृति है तो फिर एक नये संविधान की क्या ज़रूरत? दूसरी तरफ़ यह भी सच है कि संविधान सभा में जहाँ कई तरह की आवाज़ों को जगह मिल रही थी, वहीं कई आवाज़ें शामिल होने की जद्दोजहद करके भी अपनी जगह नहीं बना पाईं।

संजीव कुमार
सामयिक‘कोई क्या कल्लेगा?’ : सुधीश-संगत पर एक नातिदीर्घ टिप्पणी
सुधीश पचौरी के साथ हिंदी की दुनिया ने बड़ा अन्याय किया है। कुछ भी लिख-बोल जाते हैं, कोई जवाब देके राज़ी नहीं। बहुत पहले एक वरिष्ठ साथी से एक गॉसिप सुनी थी। हुआ ये कि देवराला सती काण्ड के बाद जनसत्ता के संपादकीय के विरोध…

संजीव कुमार
सामयिकएक आत्मसाक्षात्कार
दलित लेखन और स्त्री लेखन की अलग श्रेणियाँ बनने का यह दुष्परिणाम है कि आलोचना मात्र की बात आने पर उनका ध्यान ही नहीं आता; जब दलित और स्त्री आलोचना की बात आएगी, तभी ध्यान आएगा। यह उन अलग-अलग खातों के बनने का नतीजा है जिन्हें मैंने नहीं बनाया, जो मुझे बने-बनाए मिले हैं और जिनके बनने में शायद स्वयं दलितों और स्त्रियों की दिलचस्पी रही है।

संजीव कुमार
