नेहा नरूका की कविताएँ
...नेहा नरूका की कविताएँ क्या हैं? सवालों के छापामार दस्ते हैं। ये दस्ते बिना किसी चेतावनी के आपको कहीं भी घेर सकते हैं। वे आपकी पाली-पोसी या उपहार में मिली प्यारी धारणाओं पर बड़ी निर्ममता से हमला करते हैं। उनका निशाना अचूक होता है। उनके पास एक नहीं अनेक तरह की धार होती है। वह आपको स्तब्ध करती हैं और उस गहरे मानवीय दुख को गौर से देखने के लिए मजबूर करती हैं, जिसकी असहनीयताओं ने उन्हें रचा है।