अदनान कफ़ील दरवेश की कविताएँ
आधुनिक व्यक्ति-मनुष्य के रूप में एक मुसलमान जिन बहुआयामी अस्मिताओं का वहन करता है, उन सभी को मिटाकर पहले उसे सिर्फ़ जाहिल मुसलमान की अपमानजनक इकहरी अस्मिता में अवक्रमित किया जाता है और फिर इसी के नाम पर सार्वजनिक हिंसा का निशाना बनने के लिए छोड़ दिया जाता है। अदनान की कविताएँ इस दृश्य-अदृश्य हिंसा को हिंदुस्तानी मुसलमान के अनुभव-संसार में पकड़ती हैं, लेकिन उनमें दुनिया भर के उत्पीड़ितों की आवाज सुनी जा सकती है।