एक आत्मसाक्षात्कार
दलित लेखन और स्त्री लेखन की अलग श्रेणियाँ बनने का यह दुष्परिणाम है कि आलोचना मात्र की बात आने पर उनका ध्यान ही नहीं आता; जब दलित और स्त्री आलोचना की बात आएगी, तभी ध्यान आएगा। यह उन अलग-अलग खातों के बनने का नतीजा है जिन्हें मैंने नहीं बनाया, जो मुझे बने-बनाए मिले हैं और जिनके बनने में शायद स्वयं दलितों और स्त्रियों की दिलचस्पी रही है।