अकाल का ख़बरनवीस : चित्तप्रसाद के रिपोर्ताज़
“हंग्री बेंगाल चित्तप्रसाद की एक ऐसी रचना है, जिसमें हम उनके मार्मिक लेखों और चित्रों को एक साथ पाते हैं। इस रिपोर्ताज में असहाय और निरन्न जनता की व्यथा-कथा की पंक्तियों में तत्कालीन राजनीति, स्वार्थ में अंधे ब्रिटिश शासन की अमानवीय उदासीनता और कालाबाज़ारियों-सूदख़ोरों की बेहिसाब लूट के महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ भी संरक्षित हैं। हंग्री बेंगाल अपने विवरणों और चित्रों के ज़रिये हमारी चेतना में प्रतिरोध ही नहीं, प्रतिशोध की भावना भी जगाता है, इस रिपोर्ताज को प्रकाशित करने का मूल उद्देश्य यही था।”