आंचलिक और राष्ट्रीय के द्विचर से परे
कौन नहीं जानता कि जिस समय देश का संविधान बन रहा था, उस समय हिन्दुत्व की ताक़तें यह गुहार लगा रही थीं कि जब हमारे पास मनुस्मृति है तो फिर एक नये संविधान की क्या ज़रूरत? दूसरी तरफ़ यह भी सच है कि संविधान सभा में जहाँ कई तरह की आवाज़ों को जगह मिल रही थी, वहीं कई आवाज़ें शामिल होने की जद्दोजहद करके भी अपनी जगह नहीं बना पाईं।