हिंदी आलोचना का आत्मसंघर्ष और नामवर सिंह
नामवर जी मानते हैं कि भारत में फ़ासीवादी विचारधारा के बीज खुद भारत की ‘महान परम्परा’ में मौजूद थे, लेकिन ज़रूरी खाद-पानी मुहैया कर उसकी भरपूर फसल उगाने का काम उपनिवेश ने किया। बहुत कम बौद्धिकों के पास यह द्वंद्वात्मक ऐतिहासिक सूझ है। फ़ासीवाद के उपनिवेश और ब्राह्मणवाद के साथ अंतरंग रिश्ते को नामवर जी सबसे बेहतर समझते और समझाते थे। यह कोई पिछले दो चार सालों में आई आँधी नहीं है।